वंदे मातरम को लेकर कमलनाथ सरकार ने फैसला वापस लेते हुए की नए स्वरुप में गाने की तैयारी
![](https://ekhabartoday.com/wp-content/uploads/2018/09/morena_kamalnath_black_flag.jpg)
NDIbwhilt> lihtdZ htuz rô:; f]UrM bkze bü ytf{UtuN mCt fUtu mkctur"; fUhlu st hnu fUtkd{um =uNtÆgG fUblt: fUtu htô;u bü Yx[turmxe Y¢x fUt rJhtu" fUh hnu tudtü fUtu Skzu Skzu r=FtY> ------------- mkckr"; mbtath bwhilt bü fUblt: fUtu r=FtY Skzu, Jtnl vh VüUfUe aqrzgtk, vÀ:h J fUeaZ
भोपाल,03जनवरी(इ खबरटुडे)। पिछले दो दिनों से प्रदेश में राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर चल रहा सियासी संग्राम अब थमता दिख रहा है। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अपना फैसला वापस लेते हुए इसे नए स्वरुप में गाने की तैयारी कर ली है।
अब हर महीने के पहले दिन सुबह 10.45 बजे पुलिस बैंड की धुन पर इसे गाया जाएगा। इतना ही नहीं इस दिन सभी सरकारी कर्मचारी शौर्य स्मारक से वल्लभ भवन तक मार्च करेंगे। इसमें आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
इससे पहले वंदे मातरम गाने पर रोक लगाने के कांग्रेस सरकार के फैसले के बाद भाजपा हरकत में आ गई थी। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया था। खुद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा था कि, वो खुद सात जनवरी को प्रदेश के सभी 109 भाजपा विधायकों के साथ मध्य प्रदेश सेक्रेटेरियट के बाहर वंदे मातरम गाएंगे।