September 29, 2024

अनुशासनबध्द होकर कदमताल करते हुए निकले स्वयंसेवक, जगह-जगह हुआ स्वागत

रतलाम,21 अक्टूबर(इ खबर टुडे)।विजयादशमी के अवसर पर निकलने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन रविवार को शहर में भी निकला। पथ संचलन में स्वयं सेवक अनुशासनबध्द होकर कदमताल करते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से निकले ।जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं ने पूष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।

रविवार सुबह आरएसएस का पथ संचलन राजीव गांधी सिविक सेंटर से प्रारंभ हुआ। शस्त्र पूजन और बौद्धिक के बाद स्वयं सेवक कदमताल करते हुए शहर में निकले। वे अनुशासन में कदमताल करते हुए चले। शहर में विभिन्न क्षेत्रों में पथ संचलन का कई धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

 

सुबह 7:30 बजे स्वयंसेवक राजीव गांधी सिविक सेंटर परिषद में एकत्रित हुए। यहां पहले शस्त्र पूजन किया गया, और बौद्धिक भी हुआ। इसके बाद स्वयंसेवक कदमताल करते हुए अनुशासनबद्ध तरीके से नगर में निकले।

 

पथ संचलन जेल रोड, नगर निगम, पैलेस रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुनः राजीव गांधी सिविक सेंटर पर पहुंचा। जहां पथ संचलन का समापन हो गया। पथ संचलन में पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds