September 29, 2024

कांग्रेस ने बरबाद किया मध्यप्रदेश को,मैने देश का अग्रणी राज्य बनाया-रतलाम की सभा में शिवराज ने कहा

रतलाम,15 जुलाई (इ खबरटुडे)। निर्धारित समय से तीन घण्टे की देरी से रतलाम के सभास्थल पर पंहुचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बरबाद किया था,जबकि मैने उसे अग्रणी राज्य बनाया है।
जन आशीर्वाद यात्रा लेकर चल रहे शिवराज का काफिला काफी विलम्ब से रतलाम शहर में पंहुचा।शिवराज ने करमदी में नमकीन क्लस्टर का लोकार्पण किया। इसके बाद शिवराज का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ शहर सराय स्थित सभा स्थल पर पंहुचा। मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे और हजारों की संख्या में लोग सडक़ के दोनो ओर शिवराज की झलक पाने के लिए खडे थे।
रात करीब साढे ग्यारह बजे शिवराज सिंह सभास्थल के मंच पर पंहुचे और ११.४० पर उनका सम्बोधन प्रारंभ हुआ। शिवराज ने अपने सम्बोधन में जहां कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा वहीं अपने कार्यकाल की तमाम उपलब्धियां गिनाई। उन्होने कहा कि कांग्रेस के राज में मध्यप्रदेश पूरी तरह बरबाद हो गया था। बिजली आती नहीं थी,सडक़ें नहीं थी। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद अब प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। सरप्लस बिजली का प्रदेश बन चुका है। रतलाम में दो हजार करोड से अधिक के काम किए गए है। शिवराज ने कहा कि मेडीकल कालेज इसी सत्र में प्रारंभ होने की पूरी संभावना है।
तीन घण्टे की देरी हो जाने के बावजूद सभास्थल पर हजारों लोग शिवराज को सुनने के लिए मौजूद थे। मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा.जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय,शहर विधायक चैतन्य काश्यप,वित्त आयोग चैयरमेन हिम्मत कोठारी समेत अनेक नेता मौजूद थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds