October 1, 2024

अखिलेश का विधान परिषद में आज अंतिम दिन, 17 साल में पहली बार होगा ऐसा

लखनऊ,05 मई (इ खबरटुडे)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो रहा है। 17 वर्ष बाद ऐसा पहली बार होगा, जब अखिलेश किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे।

अखिलेश यादव वर्ष 2000 कन्नाौज में हुए उपचुनाव में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। तब से उनका संसद में प्रतिनिधित्व बना रहा। मार्च 2012 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव विधानसभा क्षेत्र से विधान परिषद के लिए चुने गए। अखिलेश यादव का कार्यकाल शनिवार को पूरा हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बसपा प्रमुख मायावती भी इस समय किसी सदन की सदस्य नहीं हैं। उन्होंने पिछले वर्ष राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अखिलेश यादव ने कन्नाौज संसदीय क्षेत्र से 2019 में चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। इस बीच वह संसद और विधानमंडल के किसी सदन में नहीं होंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds