September 22, 2024

एकात्म यात्रा प्रभारी एवं तीर्थयात्रा व मेला प्राधिकरण अध्यक्ष विजय दुबे सडक़ दुर्घटना में घायल

इन्दौर,20 जनवरी (इ खबरटुडे)। प्रदेश में निकाली जा रही एकात्म यात्रा के प्रभारी एवं राज्य तीर्थयात्रा व मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय दुबे शनिवार दोपहर करीब साढे ग्यारह बजे कन्नौद के समीप सडक़ दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हे उपचार के लिए इन्दौर के बाम्बे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,श्री दुबे,एकात्म यात्रा के सिलसिले में प्रवास पर थे। दोपहर करीब साढे ग्यारह बजे वे अपनी इनोवा से जा रहे थे कि पीछे से तेज गति से आ रही एक बस ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में श्री दुबे के साथ वाहन में सवार अन्य व्यक्तियों को भी सामान्य चोटें आई है। सभी घायलों को बाम्बे हास्पिटल ले जाया गया,जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विट करके श्री दुबे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

You may have missed