September 29, 2024

रतलाम,25 जून (इ खबरटुडे)। रमजान के उनतीस रोजों के बाद आज शाम रतलाम के आसमान पर चांद नजर आ गया। चांद के नजर आते ही कल यानी सोमवार को ईद मनाने की घोषणा कर दी गई। ईद की नमाज सोमवार को सुबह नो बजे पुरानी ईदगाह पर अदा की जाएगी।
शहर काजी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रतलाम के आसमान में चांद नजर आ गया। चांद के नजर आते ही ईद मनाने की घोषणा कर दी गई। पुरानी ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। सुबह यदि बारिश हो रही होगी तो ऐसी परिस्थितियों में ईद की नमाज मस्जिदों में ही पढी जाएगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds