September 29, 2024

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में 2 करोड़ 86 लाख 46 हजार आधार ऑनलाइन

“आधार आपकी पहचान अभियान” में एक माह में 100 प्रतिशत होगा आधार पंजीयन

भोपाल,18 फरवरी (इ खबरटुडे)। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पात्र परिवार के 2 करोड़ 86 लाख 46 हजार सदस्य से आधार प्राप्त कर इनकी प्रविष्टि ऑनलाइन दर्ज कर दी गयी है। कुल पात्र 5 करोड़ 34 लाख 48 हजार जनसंख्या में से शेष 2 करोड़ 48 लाख 2 हजार सदस्य के आधार प्राप्त कर उनकी ऑनलाइन इंट्री करने के लिये ‘आधार आपकी पहचान अभियान” खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।

अभियान में फरवरी अंत तक शत-प्रतिशत पात्र सदस्यों के आधार प्राप्त कर उनकी ऑनलाइन इंट्री करने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत प्रदेश की 5 करोड़ 34 लाख 48 हजार पात्र जनसंख्या को रियायती दर पर सामग्री का वितरण किया जा रहा है। राशन का वितरण पी.ओ.एस. मशीन से हो रहा है। पीओएस मशीन राज्य के एमआईसी के सर्वर से कनेक्ट है। इस व्यवस्था में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का डाटा ऑनलाइन रहता है।

जनवरी माह के प्राप्त आँकड़ों में डिण्डोरी जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पात्र सदस्यों के सर्वाधिक 87 प्रतिशत का आधार प्राप्त कर उसकी इंट्री की जा चुकी है। होशंगाबाद, बुरहानपुर और नरसिंहपुर जिला में 70 प्रतिशत से अधिक पात्र सदस्यों का आधार प्राप्त कर उसकी ऑनलाइन इंट्री की गयी है।

एनआईसी द्वारा एक सूची 31 जनवरी की स्थिति में पात्र परिवार के जिन सदस्यों के आधार पर इंट्री की गयी है, खाद्य विभाग को दी गयी है। खाद्य विभाग द्वारा सूची को सभी जिला के खाद्य अधिकारियों को भेजकर राशन दुकानवार जिनके आधार नहीं हैं, उनके आधार की फोटोकापी प्राप्त कर ऑनलाइन इंट्री पीओएस मशीन में दर्ज करने के निर्देश दिये गये हैं। अभियान के तहत 14 से 25 फरवरी तक आधार इंट्री दर्ज करने का कार्य किया जायेगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds