Silver price hike: इतिहास में पहली बार लखपति हुई चांदी, कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Silver rate update: चांदी की कीमतों ने आज 18 मार्च को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए चांदी के इतिहास में पहली बार लखपति हो गई है। चांदी के दाम आज पहली बार एक लाख के पार पहुंच गए हैं। चांदी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण दाम आज 1 लाख रुपए के पार पहुंच गए हैं। पाठकों को बता दें कि पिछले कई दिनों से चांदी की कीमतों (latest Silver rate update) में उछाल देखने को मिल रहा है। आज 18 मार्च को चांदी के दामों 663 रुपए प्रती किलो का उछाल (Silver price high update) देखने को मिला।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स संगठन की रिपोर्ट के अनुसार आज चांदी के दाम 663 रुपए बढ़ोतरी के साथ 1,00,400 प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। इससे पहले चांदी के दाम 99,767 रुपए प्रति किलो थे और बीते हफ्ते गुरुवार 13 मार्च को को चांदी के दाम (silver rate) 98,322 रुपए प्रति किलो थे। लेकिन आज 633 रुपए की बढ़त के साथ पहली बार 1,00,400 रुपए प्रति किलोग्राम का अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छू लिया है।
इससे पहले चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई (silver all time high rate update) का स्तर चांदी के दामों ने इससे पहले अक्टूबर 2024 को छुआ था। उस दौरान चांदी की कीमतें 99,151 प्रति किलो के साथ अपने ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच गई थी।
चांदी के दामों में और भी होगी बढ़ोतरी
मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में चांदी का कारोबार करने वाली विकास कोठारी का मानना है कि चांदी के दाम 1 लाख रुपए पर ही नहीं रुकेंगे। आने वाले दिनों में चांदी की कीमतों (silver rate hike) में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
इसके पीछे मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपए में हो रही लगातार गिरावट और वर्तमान में कई देशों में बनी हुई गृह युद्ध की स्थिति को माना जा रहा है।
भारत में आने वाले दिनों में चांदी के दामों में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि चांदी के साथ-साथ सोने के दाम (gold price update) भी आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयां छूते हुए नजर आएंगे।
भारत में त्योंहारी सीजन में जमकर होती है चांदी की खरीदारी
भारत देश प्रत्येक घर में आपको चांदी के बर्तनों के साथ-साथ जेवर भी देखने को मिल जाएंगे। देश में दिवाली के त्योहार पर सबसे अधिक चांदी की खरीदारी होती है। लोगों द्वारा अपने घरों में चांदी के बर्तन और आभूषण पहनना शुभ माना जाता है।
चांदी को निवेश कका भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसके अलावा चाँदी को विशेष अवसरों पर उपहार देने के लिए भी शुभ माना जाता है। त्योंहारों के अवसर पर भारतीय बाजारों में लोगों द्वारा चांदी की सबसे अधिक खरीदारी की जाती है।
चांदी भारतीय सर्राफा बाजारों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। लोगों द्वारा चांदी का इस्तेमाम कई प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने और इक्विपमेंट बनाने में खुब किया जाता है।