मध्यप्रदेश में तबादलों की लगेगी झड़ी : IAS के बाद अब IPS के तबादला

IPS transfer :पहले आईएएस अधिकारियों के तबादले और अब आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सुगबुगाहट के अफसरशाही में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने 42 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे, और अब पुलिस महकमे में भी बड़े पैमाने पर ट्रांसफर की संभावना जताई जा रही है। जल्द ही कई आईपीएस अधिकारियों की सूची जारी हो सकती है, जिसमें एसपी से लेकर आईजी स्तर तक के अधिकारियों के तबादले शामिल होंगे।
पहले रुक गया था तबादला कार्यक्रम
यह तबादला प्रक्रिया पहले ही तय हो चुकी थी, लेकिन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते इसे टाल दिया गया था। अब जब यह समिट सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, तो पुलिस विभाग में भी बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक रेंज के आईजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं।
राजनीतिक लोगों के चक्कर
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के चलते अब अपनी अच्छी जगह पोस्टिंग के लिए अधिकारी राजनीतिक लोगों के चक्कर काटने लग गए हैं। तबादलों को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं जोरों पर हैं। विपक्ष इसे प्रशासनिक अस्थिरता का संकेत बता रहा है, वहीं सरकार इसे सुशासन और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम बता रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह महज एक नियमित प्रक्रिया है, या इसके पीछे कोई राजनीतिक समीकरण भी हैं। इसके बारे में फिलहाल कोई गुप्त जानकारी नहीं है।
अधिकारियों की भूमिका में होगा बदलाव
सरकार का यह कदम खासतौर पर उन अधिकारियों को प्रभावित कर सकता है, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। प्रशासनिक फेरबदल के जरिए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जिससे पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और रणनीतिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले जनवरी में राज्य सरकार ने 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी जापान यात्रा से पहले इन तबादलों को मंजूरी दी थी।