Mandsaur flyover: मंदसौर जिले में 300 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा फ्लाईओवर, 17 सड़कों के निर्माण को भी मिली मंजूरी

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में आने वाले दिनों में विकास कार्य रफ्तार पकड़ने वाले हैं। हाल ही में प्रस्तुत हुए मध्य प्रदेश राज्य की वित्तीय बजट में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में 300 करोड रुपए से फ्लाईओवर बनाने के कार्य को मंजूरी दी है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने जिले भर में 17 सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है।
पाठकों को बता दें कि वित्त मंत्री ने विधानसभा में प्रदेश के विकास हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में मंदसौर जिले को फ्लाईओवर और नई सड़कों के निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
मंदसौर जिले में इन विकास कार्यों हेतु मिली मंजूरी
मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ नगर में 300 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर ब्रिज बनाने हेतु मंजूरी मिली है।
इसके अलावा इस वर्ष पेश हुए बजट में ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बेहतर करने हेतू चांदाखेड़ी फाटा से खजुरिया तक, जड़वासा से खजुरिया सारंग सागवाली मार्ग तक और धमनार से छाजू खेड़ा मार्ग तक नई सड़क परियोजना सहित जिले में 17 नई सड़के बनाने हेतु मंजूरी मिली है।
वित्त मंत्री द्वारा किए गए बजट के अनुसार मंदसौर जिले में
भंगी पिपलिया से आक्या पालरा मार्ग तक लोध से बुखी मार्ग तक,
गर्रावद से चिलोद पिपलिया मार्ग तक अक्याबिका से मगराना तक,
बरियां फांटा से छोटी गुड़भेली तक नई सड़क निर्माण योजना को मंजूरी दी है।
वित्त मंत्री द्वारा मंदसौर जिले में मुंडकोष से सुजानपुरा तक,
निपानिया से बड़वन कुचड़ौद रोड तक, चंगेरी से खेरखेड़ा तक,
अरनिया से लसूड़िया तक, गर्रावद से चिलोद पिपलिया मार्ग तक सड़कों को नया बनाया जाएगा।
इसके अलावा नारायणगढ़ से मूंदेडी मार्ग तक, ढाणी से भेरुजी मंदिर तक सड़क तक, टकरावद से खेड़ा तक सड़क तक, नटाराम से कोटेश्वर तक और बोरखेड़ी से बाबुखेड़ा तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।