आलेख-राशिफल

महाशिवरात्रि का व्रत कैसे किया जाता है जाने पूरी विधि और शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि का व्रत हर वर्ष फागुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है 2025 में महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी बुधवार को रखा जाएगा।

महाशिवरात्रि का व्रत कैसे किया जाता है।

महाशिवरात्रि का व्रत के 1 दिन पहले या त्रयोदशी तिथि पर महाशिवरात्रि व्रत करने वाले भक्तों को एक समय भोजन करना चाहिए शिवरात्रि के दिन शाम को शिव पूजन करने के पश्चात शिव मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए भगवान शिव की पूजा रात के समय करना अति शुभ माना जाता है और अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान में करने के बाद व्रत का पारण करना चाहिए।

महाशिवरात्रि के व्रत का पारण कैसे किया जाता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल महाशिवरात्रि व्रत का पारण 27 फरवरी 2025 गुरुवार को होगा ।महाशिवरात्रि व्रत का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए व्रत का पारण सूर्योदय व चतुर्दशी तिथि के अस्त होने के मध्य ही करना चाहिए।
महाशिवरात्रि व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त 27 फरवरी 2025 को सुबह 6:48 से लेकर 8:54 तक रहेगा।

महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त।

शिवरात्रि पूजा रात के समय एक बार या चार बार की जा सकती है रात्रि के चार पहर होते हैं और हर पहर में पूजा की जा सकती है।

चारों पहरों का शुभ मुहूर्त।

प्रथम पहर की पूजा का समय शाम 6:19 से लेकर 9:26 तक रहेगा।

दूसरे पहर की पूजा 9:26 से लेकर 12:35 तक रहेगा।

तीसरे पहर की पूजा 12:35 से लेकर 3:42 तक रहेगा।

चौथे पहर की पूजा 3:42 से लेकर 6:48 तक रहेगा।

फागुन मास की महाशिवरात्रि 2025 पर जलभिषेक का शुभ मुहूर्त।

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का जलभिषेक करने का एक विशेष महत्व होता है 2025 महाशिवरात्रि के दिन जलभिषेक सुबह के समय ही कर सकते हैं हिंदू पंचांग के मुताबिक इस दिन सुबह 6:45 से सुबह 9:42 तक शुभ मुहूर्त रहेगा इसके बाद आप 11:06 से लेकर दोपहर 12:35 तक जल चढ़ा सकते हैं और दोपहर 3:25 से लेकर 6:08 तक भी जलभिषेक कर सकते हैं और इसके बाद आप 8:54 से लेकर रात 12:01 तक भी जल चढ़ा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button