February 4, 2025

Gold price update: सोने के दामों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमतें पहुंची 83 हजार पार ऑल टाइम हाई पर

gold

Gold price update: सोने की कीमतों ने आज मंगलवार (4 फरवरी) को आसमान छू लिया है। सोने के दाम आज सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज मंगलवार 4 फरवरी को सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। 24 कैरेट सोने की कीमतों ने आज उछाल के साथ अपना ऑल टाइम हाई छु लिया है। वहीं चांदी भी उछाल के साथ 93773 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। IBJA की रिपोर्ट के अनुसार आज 4 फरवरी (today 4 February gold price update) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 306 रुपए बढ़त के साथ 83,010 रुपए पर पहुंच गए हैं। 3 फरवरी को सोना 82,704 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव से बिक रहा था, जो आज 306 रुपए की बढ़त के साथ 83,010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी की कीमतों में भी आया उछाल

सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों (price today 4 February update) में भी उछाल देखने को मिला है। आज मंगलवार (4 फरवरी) को चांदी के दाम 480 रुपए की बढ़त के साथ 93,313 रुपए से 93,713 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। हालांकि 23 अक्टूबर 2024 को चांदी की कीमतों द्वारा बनाए गए अपने ऑल टाइम हाई (Silver price all time high update) 99,151 रुपए प्रति किलो से अभी पीछे है। वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमतों ने आज 83010 प्रति 10 ग्राम कीमत के साथ ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड को पार कर लिया है।

आईए जानते हैं देश के बड़े शहरों में आज इस प्रकार रहे सोने के दाम

देश के बड़े शहरों में आज मंगलवार (4 फरवरी) को इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स की रिपोर्ट के अनुसार सोने के दामों (today gold price) की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमतें 78,250 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमतें 85,350 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से रही।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 22 कैरेट गोल्ड के भाव 78,150 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के भाव 85,250 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं।

कोलकाता में भी 24 कैरेट सोने का भाव 85,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 78,100 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

मुंबई में आज सोने की कीमतें 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम 78,100 और 24 कैरेट सोने की कीमतें 85,200 के हिसाब से चल रही है।

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 85,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 78,100 प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

You may have missed