mainखबरे जिलों सेदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

8 वर्षीय बालक के पेट के आर-पार हुई लकड़ी, खुद चलकर घर पहुंचा और सुनाई आपबीती:देखिये वीडियो

बड़वानी,09जनवरी(ई खबर टूडे)। पेड़ पर चढ़कर बेर खाना कितना भारी पड़ सकता है। इसका अंदाजा इस तस्वीर को देखकर लगाया जा सकता है। बड़वानी जिले के बुधी गांव में 8 साल का एक लड़का ऐसे ही हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया। बेर खाने के चक्कर में ये लड़का पेड़ पर चढ़ा था।इसी दौरान वो पेड़ से गिर गया। नीचे गिरते ही पेड़ से लटकी लकड़ी उसके पेट के आर-पार निकल गई। लेकिन इस हादसे के बाद भी बच्चा हिम्मत नहीं हारा और खुद चलकर घर पहुंचा और घरवालों की पूरी बात बताई।

इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां शुरुआती इलाज के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है।

Back to top button