May 18, 2024

Omicron/देश में ओमिक्रोन के 578 केस, लिस्ट में मध्य प्रदेश का नाम भी जुड़ा, इस राज्य ने महाराष्ट्र को पछाड़ा

नई दिल्ली,27 दिसंबर(इ खबर टुडे)।भारत में ओमिक्रोन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा खबर के मुताबिक, भारत के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन फैल गया है। सोमवार सुबह की स्थिति के अनुसार, भारत में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है। बता दें, 2 दिसंबर को भारत में ओमिक्रोन का पहला मरीज मिला था। इसके बाद 22 दिसंबर को मरीजों का आंकड़ा 400 पहुंच गया था। अच्छी बात यह है कि भारत में अब तक Omicron से एक भी मौत नहीं हुई है। अब तक सामने आए मरीजों में से 151 ठीक हो चुके हैं। यहां देखिए पूरी राज्यवार पूरी लिस्ट

भारत में कोरोना केस की आज की स्थिति
भारत में कोरोना मरीजों की रिकवरी का आंकड़ा 98.40 फीसदी पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटों के बारे में बताया गया कि इस दौरान देश में कोरोना के 6,531 नए केस सामने आए हैं और 7,141 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 75,841 है।

Omicron State Wise List: 19 राज्यों में ओमिक्रोन के मरीज, जानिए कहां कितनी

दिल्ली: 142
महाराष्ट्र: 141
केरल: 57
गुजरात : 49
तेलंगाना: 41
तमिलनाडु: 34
कर्नाटक: 31
राजस्थान: 43
मध्य प्रदेश: 9
आंध्र प्रदेश: 6
बंगाल: 6

हरियाणा: 4
ओडिशा: 4
जम्मू-कश्मीर: 3
चंडीगढ़: 3
यूपी: 2
हिमाचल प्रदेश: 1
लद्दाख: 1
उत्तराखंड: 1

पहली बार लिस्ट में मध्य प्रदेश का नाम
देश में ओमिक्रोन प्रभावित राज्यों में पहली बार मध्य प्रदेश का नाम आया है। यहां के इंदौर में ओमिक्रोन के 9 मरीज मिले हैं। इसको लेकर बीते दो दिनों के असमंजस की स्थिति थी। दरअसल, स्थानीय लैब ने तो ओमिक्रोन की पुष्टि कर दी थी, लेकिन दिल्ली से आधिकारिक रिपोर्ट आना शेष थी। यही कारण है कि मध्य प्रदेश सरकार भी कुछ नहीं बोल पा रही थी। बहरहाल, अब दिल्ली से आई रिपोर्ट में भी ओमिक्रोन की पुष्टि हो गई है। इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर चुके हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds