October 6, 2024

सूरत बिल्डिंग हादसे के मृतकों में मध्य प्रदेश के सीधी के 5 लोग शामिल, 2 सगे भाइयों ने भी गंवाई जान

सूरत/देवघर ,07 जुलाई (इ खबर टुडे )। गुजरात के सूरत बिल्डिंग हादसे के बाद रविवार सुबह झारखंड में भी तीन मंजिला मकान ढह गया। ताजा खबर यह है कि सूरत हादसे में जिन 7 लोगों की मौत हुई है, उनमें 5 मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

जैसे ही हादसे की सूचना सीधी जिले के परासी गांव तक पहुंची, मातम पसर गया। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। ये सभी काम के सिलसिले में वहां रह रहे थे। अब इनके शव मध्य प्रदेश लाए जा रहे हैं ।सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने शव को लाने की व्यवस्था की है।

दो सगे भाइयों की मौत
बता दें, शिवपूजन केवट और प्रवेश केवट पिता शौखीलाल केवट, निवासी दियाडोल, पोस्ट मझौली, जिला सीधी, दोनों सगे भाई हैं। दो महीने पहले घर आए हुए थे। करीब एक महीना यहां रहने के बाद मजदूरी करने के लिए सूरत चला गया। अभिलाष केवट पिता छोटेलाल केवट, कोटमा टोला मझौली लंबे समय से यहां मजदूरी का काम करता रहा है।

समाचार एजेंसी के अनुसार, इमारत के अंदर 30 फ्लैट थे। अच्छी बात यह रही कि इनमें से चार से पांच में ही परिवार रह रहे थे। बाकी खाली थे। कुछ लोग काम पर गए थे और जो सो रहे थे, वे फंस गए। बिल्डिंग का निर्माण 2016-17 में हुआ था।

देवघर: 1 की मौत, महिला समेत 2 बच्चों को बचाया
इस बीच, झारखंड के देवघर में रविवार सुबह तीन मंजिला मकान ढह गया। यहां कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसा रविवार सुबह 5 बजे हुआ। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। अब तक तीन लोगों को बचाया गया है। एक शख्स की लाश मिली है। भाजपा नेता और सांसद निशिकांत दुबे भी मौके पर पहुंचे हैं। कटर से काटकर दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।

हीरामणि केवट और लालजी केवट पिता बंभोली केवट, निवासी परासी, पोस्ट टिकरी सीधी दोनों सगे भाई हैं। दोनों भाई यहां बिल्डिंग निर्माण करने वाले ठेकेदार के यहां मजदूरी करते

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds