Haryana News: हरियाणा में बनेंगे 5 नए जिले, हांसी, डबवाली सहित ये होंगे नए जिले

New District in Haryana: हरियाणा प्रदेश में पिछले काफी दिनों से नए जिले बनाने हेतु लोगों द्वारा मांग की जा रही है। प्रदेश में लोगों की मांग को देखते हुए सरकार द्वारा नए जिले बनाने की कवायद तेज कर दी गई है।
पाठकों को बता दें कि वर्तमान में हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और नायब सिंह सैनी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में संगठन खड़ा करने हेतु नए जिला अध्यक्ष बनाने के लिए 22 की जगह 27 जिलों से अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के आवेदन मांगे हैं।
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार जल्द ही प्रदेश में पांच नए जिलों की घोषणा कर सकती है।
डबवाली, हांसी सहित ये बनाए जाएंगे पांच नए जिले
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने नई जिलाध्यक्ष बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से 27 जिलों से आवेदन मांगे हैं। हालांकि वर्तमान में प्रदेश में 22 जिले ही हैं।
लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने डबवाली, हांसी, गोहाना, ग्रेटर गुरुग्राम और बल्लभगढ़ से भी जिलाध्यक्ष बनाने हेतु अपने कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे हैं।
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार द्वारा जल्द ही प्रदेश में ग्रेटर गुरुग्राम, बल्लभगढ़, हांसी, गोहाना और डबवाली को नया जिला घोषित किया जा सकता है।
कल मुख्यमंत्री विधानसभा में कर सकते हैं पांच नए जिलों की घोषणा
हरियाणा प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा 27 जिलों से नए जिला अध्यक्ष बनाने हेतु आवेदन मांगे गए हैं। आज आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कल नए जिलाध्यक्ष बनाने हेतु सुबह 10:00 बजे चुनाव होंगे।
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल विधानसभा में बजट पेश करेंगे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कल विधानसभा में बजट के दौरान प्रदेश में पांच नए जिलों की भी घोषणा कर सकते हैं।