May 3, 2024

48 घण्टों में सुलझाई अंधेकत्ल की गुत्थी

अवैध सम्बन्धों के चलते की गई थी युवक की हत्या

रतलाम,7 अप्रैल(इ खबरटुडे)। शहर पुलिस ने प्रताप नगर रेलवे ब्रिज के नीचे की गई हत्या की गुत्थी को अडतालिस घण्टों के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह हत्या अवैध सम्बन्धों के कारण की गई थी। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रु.का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक डॉ.आशीष ने कंट्रोल रुम पर आयोजित प्रेसवार्ता में इस हत्याकाण्ड की विस्तार से जानकारी दी। डॉ.आशीष ने बताया कि दो दिन पूर्व पांच अप्रैल की रात्रि को प्रतापनगर रेलवे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल अवस्था में पाया गया था। इस व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें लग थी। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक की चोटों के निरीक्षण से यह तथ्य सामने आया था कि मृतक की हत्या की गई होगी।
स्टेशन रोड पुलिस थाना प्रभारी राजेशसिंह चौहान के नेतृत्व में इस हत्या की बारीकी से जांच प्रारंभ की गई। मृतक की शिनाख्त लीलाशंकर पिता बालाराम बोरिया  नि.राजस्व नगर के रुप में की गई। पुलिस ने जब मृतक के बारे में जांच पडताल की,तो ज्ञात हुआ कि मृतक प्रापर्टी और ब्याज के धंधे से जुडा हुआ था। जांच के दौरान यह तथ्य भी पुलिस के सामने आया कि मृतक के अवैध सम्बन्ध प्रताप नगर निवासी नवीन पिता गोपाल गेहलोत २८ की पत्नी के साथ थे। नवीन गेहलोत मिी का काम करता है। कुछ दिनों पूर्व वह मकान की छत पर से गिरने की वजह से गंभीर रुप से घायल हो गया था। मृतक लीलाशंकर ने नवीन के उपचार में काफी आर्थिक मदद की थी। मृतक ने नवीन गेहलोत को लगभग दो लाख रुपए की मदद की थी। इसी एहसान के बदले मृतक लीलाशंकर ने नवीन की पत्नी पर दबाव डालकर उसके साथ अवैध सम्बन्ध स्थापित कर लिए थे। इस बात से नवीन बेहद आक्रोशित था और लीलाशंकर से बदला लेना चाहता था।
घटना दिनांक ५ अप्रैल की रात्रि को मृतक लीलाशंकर आरोपी नवीन के घर से निकला तो नवीन ने रास्ते में सुनसान स्थान देखकर पहले तो पत्थर से उसके सिर पर प्रहार किया। घायल होकर जब लीलाशंकर नीचे गिर गया तो आरोपी नवीन ने ल_ से उसके सिर पर वार किए। जिससे लीलाशंकर की मौत हो गई।
पुलिस ने हत्या के आरोपी नवीन पिता गोपाल गेहलोत २८ नि.ग्राम दंतोडिया हालमुकाम प्रताप नगर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर व ल_ भी जब्त कर लिया गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds