May 20, 2024

46 इंच का आंकडा पार किया बारिश ने

    भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

रतलाम,7 सितम्बर (इ खबरटुडे)। बारिश राहत लेने का मौका ही नहीं दे रही है। इस बार बारिश पुन: पिछले वर्ष के आंकड़े के  आसपास पहुंचती नजर आ रही है। स्थिति यह है कि रतलाम में अब तक 46  इंच से ऊपर बारिश दर्ज की गई है। तीन दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार-शुक्रवार रातभर में शहर में तीन इंच से अधिक वर्षा हुई। चौबीस घंटों में पांच इस बारिश हो चुकी है। बारिश से शहर का प्रमुख झाली तालाब छलक गया है और तालाब का पानी पुरे परिसर में फैल गया है, जिसे देखने के लिए भीड़ जुटी रही। कई मार्ग शुक्रवार को भी बंद रहे। बारिश का सीधा असर आम जनजीवन पर भी दिखा।

लगातार बारिश के कारण जिला मुख्यालय से जुड़े अधिकांश मार्ग पर नदियों की बाढ़ ने यातायात को रोक कर रखा। स्थिति यह थी कि सुबह लोगों को अखबार भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पाया। गुरुवार सुबह मूसलाधार के बाद रात में भी बादलों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कुछ ही घंटो में बादलों मे शहर में तीन इंच से अधिक बारिश की। बारिश से एक बार फिर सड़के नदियों में तब्दील हो  गई थी। बारिश के कारण एक बार फिर रात को धोलावाड़ डेम के चार गेट खोलना पड़े। शुक्रवार दोपहर तक भी दो गेट आधा-आधा इंट खुले हुए थे।

ठीक से सो नहीं पाए कई लोग

 

भारी बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में लोग ठीक से सो तक नहीं पाए। इसका कारण उनके घरों में पानी भराना रहा। पिछले तीन दिनों से इस तरह की स्थिति झेल रहे लोग अब बारिश रुकने की प्रार्थना करने लगे है। पीएण्डटी कालोनी, जवाहर नगर, डोंगरे नगर, पोरवाड़ों का वास कई क्षेत्रों में बारिश और नाले का पानी घरों में घुसा, जिसे निकालने के लिए लोगों को सूबह तक मशक्कत करना पड़ी। चौमुखीपुल क्षेत्र में तो कई दुकानों के तलघरों में पानी घुस गया। दोपहर बाद तक भी दुकानदार मोटर लगाकर तलघर में भराए पानी को निकालने में लगे हुए थे। डाट की पुल, दो बत्ती, न्यु रोड, नाहर पुरा, लक्कड़पीठा आदि क्षेत्रो मे ंतो रात को नदी बहती नजर आ रही थी।

दो स्थानों पर पेड़ गिरे

 

बारिश के कारण पुराने और कमजोर हो चुके पेड़ों पर खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार को शहर में दो स्थानों पर पेड़ गिरने की घटना हुई।इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रोटरी उद्यान में लगा एक पेड़ शुक्रवार सुबह गिर गया वहीं धनजी भाई के नोहरे में भी एक पेड़ गिर गया।

झाली तालाब से पानी बाहर आया

 

भारी बारिशने शहर के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल श्री कालिका माता मंदिर परिसर में स्थित झाली तालाब को लबालब कर दिया है। शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद इस वर्ष झाली तालाब पहली बार झलक पड़ा। तालाब का पानी बाहर निकलकर पुरे परिसर में फैल गया। बगीचे और सड़क पर तालाब का पानी फैला हुआ था। लबालब भरे झाली तालाब को देखने के लिए भीड़ उमड़ने लगी थी। जिसके सूचना मिल रही थी, वह झाली तालाब देखने पहुंच रहा था।

मार्ग रहे बंद

बारिश के चलते शुक्रवार को भी कई नदिया उफान पर रही। जिसके कारण जिले के कई मार्ग बंद रहे। मलेनी, क्षिप्रा, जामण, चंबल सभी नदिया उफान पर है। क्षिप्रा नदि उफान पर होने के कारण आलोट-उन्हेल मार्ग बंद रहा।मलेनी नदी के उफान पर रहने के कारण जावरा-ताल-आलोट मार्ग भी बंद रहा।

बारिश से सडके हुई बदहाल

तीन दिनों से जारी जोरदार बारिशने शहर की सड़कों की हालत और यादा खराब कर दी है। सड़कों पर चरी निकल आई है। नई बनी सड़कों पर भी बड़े-बड़े गड्डे हो गए है। पावर हाउस रोड पर तो गड्डों में बारिश का पानी भरने के कारण लगभग प्रतिदिन वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। वहीं अन्य मार्गो पर भी कुछ यही हाल है।

निगम में रेकार्ड भीगे

 

बारिशका असर सरकारी कार्यालयों में भी देखने को मिला। निगम के कई कमरों में बारिश का पानी टपका। जिसके कारण राय सहायता निधी, वृध्दा पेंशन, निराश्रित मेशंन सबंधी रेकार्ड भीग गया। विपक्ष के उपनेता यास्मिन शैरानी, राजीव रावत ने निरीक्षण किया। महिला बाल विकास विभाग कार्यालय के कक्षों में भी पानी टपकने से अव्यवस्था फैला। कम्प्यूटर रुम में पानी भराया। वहीं पोषण आहार सहित विभिन्न दस्तावेज भी भीगे।

भाटी बड़ौदिया में एक बहा, ग्रामीणों ने बचाया

 

भारी बारिश के कारण जिले में सभी स्थानों पर नाले और रपट उफान पर है। धराड़ के समीप भाटी बड़ौदिया में 55 वर्षीय हरेसिंह पैदल पुलिया पार करते समय संतुलन बिगड़ने से बह गया। भाटी बड़ौदिया निवासी चंपालाल ने बताया कि हरेसिंह को बहते देख ग्रामीण मदद के लिए आग आए और पांच सौ मीटर की दूरी तक बहने के बाद उसे गांव वालों ने बड़ी मुश्किल से बचाया।

शहर 46  इंच पर पहुंचा

 

शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश के बाद रतलाम शहर 46  इंच के आंकड़े के करीब पहुंच गया है। गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक शहर में पांच इंच के करीब बाारिश दर्ज की गई। इस दौरान सैलाना में भी ढाई इंच बारिश हुई। जिले के सभी विकासखण्डों में बारिश का दौर जारी है। जिले में बारिश का आंकड़ा 36   इंच पर पहुंच गया है।

शुक्रवार सुबह तक बारिश एक नजर में

 

विकासखंड        24 घंटे में       इस वर्ष        गत वर्ष            अंतर

रतलाम              124.8             1154.0         1229.8        -75.08

आलोट                6 2.00            8 23.04        1070.1        -246 .7

जावरा                  35.00             755.00      1002.9        -247.9

पिपलौदा             36 .00            78 9.00        1003.0        -214.0

बाजना                 41.00         902.00            1077.0        -175.0

सैलाना              6 4.00               1030.0      1097.5        -6 7.05

जिला                 6 0.04            908 .8          108 0.0      -171.2

आंकडे मिमी. में

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds