April 26, 2024

राजगिरे का आटा खाने से एक परिवार के 12 लोग उल्टी-दस्त का शिकार,फैक्ट्री सील

उज्जैन,05मई(इ खबर टुडे/ब्रजेश परमार)।शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल में उल्टी दस्त का शिकार नलिया बाखल में रहने वाले एक ही परिवार के 12 सदस्य में भर्ती कराया गया है। मालवीय परिवार में शुक्रवार के उपवास पर राजगिरे के आटे की पुडियां बनाकर खाने के बाद एक के बाद एक परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी दस्त होने लगे थे।

पडोसियों के सहयोग से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।खाघ सुरक्षा विभाग ने आटे की फैक्ट्री को सील किया है साथ ही शहर भर में सेंपलिंग की जा रही है।

शहर के नलिया बाखल क्षेत्र में मुकेश मालवीय मूर्ति बनाने का काम करता है और उसका परिवार शुक्रवार का व्रत रखता हैकल व्रत होने पर सभी लोगों ने रात में फरियाल के रूप में राजगिरे के आटो की पुडिय़ां बनाकर खाई थी। इसके सेवन के बाद सभी सदस्यों को घबराहट के बाद उल्टियां होने लगीं।हालत बिगड़ती देख मुकेश सहित मंजूबाई, सचिन, चेतन सहित 12 सदस्यों को पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल में एक सदस्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

डा. भोजराज शर्मा के अनुसार एक ही परिवार के 12 सदस्यों को अस्पताल लाया गया था।दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी ।शेष को भर्ती कर उनका रात भर उपचार किया गया । 04 को छोड़कर बाकी को शनिवार सुबह छुट्टी दे दी गई शेष को शाम को छुट्टी दे दी गई।प्राथमिक स्तर पर यही सामने आया कि राजगिरे के आटे का सेवन सभी ने किया था।सभी को फूड पायजनिंग के लक्षण सामने आए हैं।घटना के बाद शनिवार को सुबह खाघ एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित परिवार से जानकारी ली और मक्सीरोड़ स्थित हंसता जोकर आटा फैक्ट्री को सील किया है।

खाघ सुरक्षा विभाग प्रभारी अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि प्रभावित परिवार मरीजों के परिजनों द्वारा बताया गया कि कुल 08 पैकेट हंसता जोकर राजगिरा आटा था, जिनमें से 06 पैकेट राजगीरा आटा का सेवन परिवार ने कर लिया था। 02 पैकेट खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जांच हेतु जप्ती में ले लिये गए। मरीजों के परिजनों द्वारा बताया कि उक्त राजगीरा आटा राजेन्द्र किराना नलिया बाखल से क्रय किया गया है। मरीजों की निशानादेही पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी नलिया बाखल स्थित राजेन्द्र किराना स्टोर पर पहुँचे। जहाँ पास में रहने वाले मरीजों के परिजनों को बुलाया गया। मौके पर हसँता जोकर राजगीरा आटा नहीं पाया गया।

राजेन्द्र किराना स्टोर से बताया गया कि उक्त फरियाली आटा मंयक ट्रेडर्स फव्वारा चौक से क्रय किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मंयक ट्रेडर्स पर जाकर जांच की गई जिसमें मौके पर हसँता जोकर राजगीरा आटा नहीं पाया गया। मौके पर स्वामीनारयण फरियाली आटा जांच हेतु नमूना लिया जाकर मौके पर कुल 22 किलोग्राम स्वामीनारायण फरियाली आटा को जप्त किया गया।

साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा हसँता जोकर के निर्माण ईकाई (फैक्ट्री) मालवा मसाला उद्योग मक्सी रोड़ उघोगपुरी पर जाकर तहसीलदार के साथ जांच की गई। मौके पर 200ग्राम के कुल 3000 पैकेट कुल 600 किलोग्राम एवं पिसने के लिये रखा राजगीरा कुल 1909 किलो 300 ग्राम राजगीरा (खड़ा) पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा राजगीरा 200 पैक आटा के नमूने लिये जाकर शेष 3000 किलोग्राम राजगीरा आटा को जप्त कर दिया गया। लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फैक्ट्री को सील किया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds