October 12, 2024

Sevadham aashram : आश्रम के 10 निवासी स्वस्थ होकर लौटे,एक बच्चा इंदौर रैफर

उज्जैन,06मई (इ खबरटुडे)/बृजेश परमार। मंगलवार से सेवाधाम आश्रम में अज्ञात संक्रमण के चलते वहां निवास कर रहे लोग बिमार हो रहे थे। 04 आश्रम निवासियों की मौत भी हुई। बीमारी का यह क्रम अब थमता सा दिख रहा है। शुक्रवार को आश्रम से एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं 10 आश्रमवासी अस्पताल से स्वस्थ होकर आश्रम लौटे हैं। एक बच्चे को भी इंदौर रैफर करना पड़ा है।

‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम में अज्ञात संक्रमण के शिकार 18 युवाओं को जिला चिकित्सालय उज्जैन में भर्ती कराया गया था। जिनमें से शुक्रवार को 10 बच्चे स्वस्थ होकर सेवाधाम पहुंचे। मुख्य द्वार पर उनका स्वागत सुधीर भाई ने किया और कहा कि यह मेरे लिए और आश्रम परिवार के लिए उत्सव का दिन है।

उज्जैन जिला कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में गठित चिकित्सा समिति में एसडीएम घट्टिया वीरेन्द्र सिंह डांगी, सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा, बीएमओ घट्टिया, डॉ. अनूज शाक्य, कोरोना संक्रमण विशेषज्ञ डॉ. एचपी सोनानिया, डॉ. अजय निगम के प्रयत्नों के फलस्वरूप इन बच्चों को जीवन दान मिला यह एक बड़ी उपलब्धि रही। बच्चों के आश्रम पहुंचते ही सुधीर भाई और कांता भाभी ने मंगल तिलक कर माला पहनाई इस अवसर पर एसओएस चिल्ड्रन विलेज, भोपाल के सहायक निदेशक बी.पी. मतकर के साथ उनकी सहयोगी सिस्टर रम्या ने भी सेवाधाम पहुंचकर बच्चों कुशलक्षेम पूछी।

आश्रम में संक्रमण की परिस्थितियों में निरन्तर सुधार हो रहा है, उज्जैन एवं इन्दौर के अस्पतालों में ईलाजरत रोगी जो पूर्व से संक्रमण के शिकार थे स्वस्थता का लाभ ले रहे है। आश्रम पहुंचे सभी दिव्यांग एवं बहु दिव्यांग बच्चों के स्वस्थ होने एवं पुनः सेवाधाम परिवार में आने की खुशी उनके चेहरे पर दिखाई दे रही थी एवं सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाये। समस्त बच्चों को संस्था प्रबंधन ने पृथक वार्ड में स्थानांतरित किया है।

जिला अस्पताल के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को आश्रम से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं एक बच्चे को इंदौर रेफर किया गया है। आश्रम के प्रवक्ता सचिन गोयल के अनुसार मंगलवार से अज्ञात संक्रमण के कारण आश्रम के निवासी 4 लोगों की मौत हो गई थी। 6 आश्रमवासी आरडी गार्डी मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं। 6 जिला अस्पताल में उपचाररत हैं। 5 इंदौर में उपचार लाभ ले रहे हैं।

You may have missed