May 19, 2024

corona in india/ 24 घंटों में 1.14 लाख नए केस, 2677 मरीजों की मौत,1.89 लाख मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली,06 जून (इ खबरटुडे)। कोरोना की दूसरी लहर लगातार कमजोर हो रही है। वो दिन दूर नहीं जब देश में एक दिन में आने वाले मरीजों की संख्या 1 लाख से नीचे आ जाएगी। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1,14,460 केस सामने आए हैं। वहीं 1,89,232 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। 2677 मरीजों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोरोना के 2,88,09,339 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2,69,84,781 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में मौत का कुल आंकड़ा 3,46,759 है जबकि 14,77,799 एक्टिव केस हैं। टीकाकरण में तेजी आ रही है और अब तक 23,13,22,417 लोगों को टीका लग चुका है।

महाराष्ट्र में कम नहीं हो रहीं मौतें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा महाराष्ट्र में एक लाख के करीब पहुंच गया है। राज्य में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी सबसे ज्यादा बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में हुईं कुल 3,380 मौतों में से अकेले महाराष्ट्र से ही 741 मौतें हैं।

इसके बाद तमिलनाडु में 443, कर्नाटक में 365, केरल में 209 ,उत्तर प्रदेश में 120 और बंगाल में 118 और लोगों की जान गई है। केरल में एक दिन में कोरोना महामारी से मौत की यह सर्वाधिक संख्या है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds