May 17, 2024

हास्य लेखक तारक मेहता का अहमदाबाद में निधन

अहमदाबाद 01 मार्च(इ खबरटुडे)। तारक मेहता के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर है। हास्य के लेखक तारक मेहता का अहमदाबाद में निधन हो गया है। साल 2015 में मेहता को पद्मश्री से नवाजा गया था। मेहता ने गुजराती में एक कॉलम शुरु किया ‘दुनिया ने ओंधा चश्मा’। इसी से दुनियाभर में उन्हें जाना जाता है।

जानकारी के मुताबिक मेहता को कॉलमिस्ट और लेखक के तौर पर जाना जाता है। साल 2008 में उन्हीं के कॉलम से तैयार किया गया संकलित उपन्यास ‘ओंधा चश्मा’ के आधार पर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शुरू किया गया। शो में तारक मेहता का किरदार कवि और लेखक शैलेष लोढ़ा निभाते हैं।

 

दुनियाभर में इस शो के चाहने वाले मौजूद हैं। इसकी गिनती फैमिली शो में की जाती है। जानकारी के मुताबिक 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे। मेहता के कॉलम का प्रकाशन गुजराती पत्रिका चित्रलेखा में 1971 से लेकर लगातार 40 सालों तक हुआ। मेहता का गुजराती नाटको में भी दखल था। सालों तक वो नाट्य मंडल से जुड़े रहे। मेहता के निधन पर गुजराती साहित्य और नाट्य जगत की हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds