May 18, 2024

हल्की बारिश , किन्नरों ने किया नृत्य

रतलाम,22 जुलाई (इ खबरटुडे)। जिले में बारिश की खेंच से चिंतिंत लोगों ने अब प्रार्थनाओं के साथ अन्य जनत भी शुरु कर दिए है। कहीं सहस्त्र धारा का जलाभिषेक हो रहा है तो कहीं भोले को पानी में रखा जा रहा है। रविवार को बारिश के लिए ढोल की थाप पर किन्नरों नें भी नृत्य किया।

बारिश की खेंच ने सभी को परेशान कर रखा है। यहीं कारण है कि बारिश के लिए भगवान से दुआए की जाने लगी है। रविवार को स्थानीय गणेश देवरी चौराहे पर स्थित श्री ंचिताहरण मंदिर के बाहर किन्नर पूनम जान ने अपने साथी किन्नरों के साथ कई घंटो तक नृत्य किया। मंदिर के बाहर चार ढोल बज रहे थे, जिनकी थाप पर किन्नरों ने नृत्य किया। किन्नरों के नृत्य को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों की प्रार्थनाओं और जतनों का असर दोपहर में दिखाई भी दिया, जब मौसम ने करवट ली और कुछ देर बारिश हुई। हांलाकि अच्छी बारिश के लिए अभी भी तरह-तरह के जतन किए जा रहे है। इधर श्री कालिका माता मंदिर परिसर में भी रविवार दिनभर बारिश की कामना के साथ ढोल-नगाढे बजते रहे। शहर में कई स्थानों पर मंदिरों के बाहर बारिश की कामना के साथ ढोल बजाए जा रहे है।

श्रावन मास के अतर्गत श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास और महिला मंडल के तत्वावधान में राजपुत धर्मशाला भवन हाथीखाना स्थित भगवान जागनाथ महादेव मंदिर पर श्रावणमास के तृतीय सोमवार को सहस्त्र धारा जलाभिषेक का आयोजन होगा। आयोजन साय 5 ूबजे होगा। मंडल के राजेन्द्रसिंह गोयल ने बताया कि मंदिर का निर्माण संवत 18 21 में शंभुसिंह सौलंकी द्वारा किया गया था। मंदिर के साथ ही शंभुजी की बावड़ी का निर्माण भी किया गया था। वर्तमान में मंदिर और बावड़ी का रखरखाव राजपुत नवयुवक मंडल द्वारा किया जा रहा है। अतिप्राचीन इस मंदिर पर क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है। अभिषेक पश्चात भगवान की आर्कषक श्रंगार आरती और प्रसादी का वितरण किया जाएगा। समाज के हिम्मतसिंह पंवार, कोमलसिंह चौहान, भंवरसिंह परिहार, कैलाशसिंह चौहान, रजेन्द्रसिंह पंवार, सुरेन्द्रसिंह वाघेला, डां. के सी चौहान, शंभूसिंह सिसौदिया, गोपालसिंह गेहलोत आदि ने नागरिकों से धर्मलाभ लेने की अपील की है।

महादेव को जलमग्न किया

 

स्थानीय देवीसिंह की कोलानी स्थित श्री बिल्केश्वर महादेव मंदिर पर भी बारिश की कामना के साथ रविवार को जलाभिषक किया गया। यहां शिवलिंग को जलमग्न किया गया। इस मौके पर मनोज ओझा, गोविंदसिह, रोहित वैभव, मनीष आदि मौजुद थे।

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds