May 3, 2024

स्वामी विवेकानन्द सार्ध शति समारोह के तहत भारत जागो दौड का आयोजन २२ सित.को

एक साथ 7 स्थानों से प्रारंभ होगी दौड,हजारों लोग होंगे शामिल

रतलाम,18 सितम्बर (इ खबर टुडे)। स्वामी विवेकानन्द जी की १५० वीं जयन्ती वर्ष के अवसर पर पूरे देश में विवेकानन्द सार्ध शति समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में रविवार २२ सितम्बर को रतलाम में भारत जागो दौड का आयोजन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,22 सितम्बर को आयोजित भारत जागो दौड शहर में सात अलग अलग स्थानों से निकलेगी और सभी का समापन महलवाडा पर एक समय पर होगा। स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह समिति के जिला संयोजक ने बताया कि शहर में गीता मन्दिर,चांदनी चौक,शांति नगर पानी की टंकी,सरस्वती शिशु मन्दिर काटजू नगर,राम मन्दिर सज्जन मिल रोड,शाी नगर साई मन्दिर और रेलवे कालोनी के सीनीयर इंस्टीट्यूट इन सात स्थानों से सुबह नौ बजे दौड प्रारंभ होगी। दौड का समापन दोपहर ग्यारह बजे महलवाडा में होगा। भारत जागो दौड में हजारो लोग भाग लेंगे। आयोजन समिति द्वारा दौड को सफल बनाने के लिए समाज के अलग अलग वर्गों से सम्पर्क किया जा रहा है। भारत जागो दौड के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द के संदेश को जन जन तक पंहुचाने की योजना है। आयोजन समिति ने नागरिकों से आव्हान किया है कि वे अधिक से अधिक की संख्या में भारत जागो दौड में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।bjd1

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds