April 29, 2024

सेवानिवृत्ति पर नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने प्रदान किये प्रशंसा पत्र

रतलाम,31 जुलाई (इ खबरटुडे)।(जावरा) पहले आपके पिताजी और अब आपने 40 साल तक मप्र शासन को अपनी सेवाएं दी जो बड़ी बात हैं। ईमानदारी से शासकीय सेवा कर सेवानिवृत्त होने पर गौरव होता हैं।

यह बात नगर निगम रतलाम के कमिश्नर सोमनाथ झारिया ने शुक्रवार को लोक सूचना विभाग के कर्मचारी दुर्गाशंकर शर्मा (जावरा) के सेवानिवृत्त होने पर उनका सम्मान करते हुए कही। श्री शर्मा ने नगर निगम के जनसंपर्क विभाग, जलप्रदाय विभाग, राजस्व विभाग में अपनी सेवाएं दी।

इससे पहले उनके पिताजी स्व. सुखरामजी शर्मा ने भी निगम में अपनी सेवाएं दी थी। सेवानिवृत्ति पर निगम की सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, लोक सूचना विभाग की प्रभारी ऊषा दुबे, रागिनी व्यास, कमला गुप्ता, राजेश माली सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने सम्मान किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds