May 20, 2024

सीएम शिवराज सिंह चौहान की अधिकारियों को दो-टूक लॉकडाउन मतलब पूरा लॉकडाउन

भोपाल 31मार्च (इ खबर टुडे )। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उपायों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से दो-टूक कहा कि केंद्र सरकार के कोरोना को लेकर जो भी निर्देश हैं, उनका सौ फीसदी पालन होना चाहिए। लॉकडाउन का मतलब पूरा लॉकडाउन ही है। यह दवा कड़वी जरूर है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
सीएम ने दिए यह निर्देश भी

  • इंदौर सहित अन्य प्रभावित नगरों की स्थिति पर विशेष नजर रखें।
  • रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति के लिए पुख्ता व्यवस्था बनाई जाए।
  • अधिकारी अपने-आप को इस महामारी के खिलाफ युद्ध में झोंक दें।
  • गरीबों के भोजन और रहने की व्यवस्था की जाए।
  • छात्रों और बुजुर्गों की परेशानी को देखते हुए मदद की जाए।

किराएदारों से इस माह किराया न मांगा जाए और मकान भी खाली न कराए जाएं।

  • उज्जवला योजना में आगामी तीन माह तक रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिलवाने व राज्य सरकार द्वारा दी गई सहायता उपलब्ध कराएं।
    इंदौर कलेक्टर से की समीक्षा की शुरुआत
    मुख्यमंत्री ने इंदौर से जिलेवार व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की। उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह से हालात पूछे। सिंह ने बताया कि लॉक डाउन का पूरा पालन कराया जा रहा है। रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई है। मुख्यमंत्री ने दूध की आपूर्ति के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि घर-घर आपूर्ति व्यवस्था बहाल रहेगी। इंदौर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीएम इंदौर का दौरा कर सकते हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds