September 29, 2024

सिंगल स्क्रीन सिनेमा संचालकों ने हड़ताल समाप्त की, मल्टी स्क्रीन में रहेगी जारी

भोपाल,17 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। मनोरंजन कर के विरोध में 12 दिनों से चल रही सिनेमा संचालकों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई। ये फैसला सिंगल स्क्रीन सिनेमा संचालकों ने लिया है। हालांकि मल्टी स्क्रीन संचालकों ने अपनी हड़ताल जारी रखी है। इसके बाद सिंगल स्क्रीन पर शुक्रवार से नई फिल्में रिलीज होंगी। प्रदेश में कुल 252 सिंगल स्क्रीन थिएटर हैं जबकि 118 मल्टीप्लेक्स हैं।

जानकारी के मुताबिक सिनेमा एसोसिएशन हड़ताल को लेकर दो धड़ों में बंट गया है। सिंगल स्क्रीन सिनेमा संचालकों ने हड़ताल समाप्त करते हुए घोषणा की है कि शुक्रवार से वे फिल्मों को रिलीज करेंगे। सिंगल स्क्रीन संचालकों ने ये भी कहा कि वे दिसंबर के बाद अपनी मांगे एक बार फिर रखेंगे.. और मांगे पूरी नहीं होने पर वे हाईकोर्ट जाएंगे। आपको बता दें कि ये 12 दिनों से हड़ताल चल रही थी।

इधर मल्टी स्क्रीन सिनेमा संचालकों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। दरअसल चुनाव आचार संहिता के कारण पूरी हड़ताल उलझ गई है। दरअसल सरकार और नगर निगम ही मनोरंजन कर को हटा सकते हैं, लेकिन आचार संहिता के चलते इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds