May 7, 2024

सामूहिक रंगपंचमी पर प्रशासन की रोक के बावजूद धूमधाम से मनी रंगपंचमी, राजस्व कालोनी में हुआ रंगारंग आयोजन

रतलाम,14 मार्च(इ खबरटुडे)। रंगपंचमी पर शहर में होने वाले गेर व रंगीन फौव्वारो जैसे सामूहिक कार्यक्रमों पर प्रशासन की रोक के बावजूद शहरवासियों से रंगपंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया। सड़कों पर रंगों से पुते युवाओं की टोलियां घूंमती नजर आई,तो अनेक कालोनियों में रंगपंचमी को धूमधाम से मनाया गया। राजस्व कालोनी में महिला मण्डल ने रंगपंचमी के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया।


उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के भय के चलते प्रशासन ने बीती रात शहर में होने वाले रंगपंचमी के तमाम सामूहिक आयोजनों पर रोक लगा दी थी। लेकिन इसके बावजूद शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक रंगपंचमी मनाई। शहर की सड़कों पर युवाओं की टोलियां एक दूसरे को रंग लगाती घुमती हुई नजर आई। शहर की अनेक कालोनियों में रंगपंचमी के मौके पर विशेष रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।


राजस्व कालोनी में महिला मण्डल ने रंगपंचमी उत्सव का आयोजन किया। रंगपंचमी उत्सव में जहां कालोनीवासियों ने एक दूसरों को रंगों से सराबोर किया,वहीं महिला पुरुषों और बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कपल स्पर्धा,बच्चों और पुरुषों के लिए चेयर रेस और गीत संगीत इत्यादि के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज के साथ हुआ।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds