main

संगठन मजबूत होता है गुटबाजी से

महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने कहा

रतलाम,22 मार्च (इ खबरटुडे)। किसी भी संगठन में गुटबाजी होना अच्छी बात है। इससे संगठन में प्रतिस्पर्धा बढती है और हर कोईअच्छा कार्य करने का प्रयास करता है, जिससे संगठन को कन्ही ना कन्ही मजबूती ही मिलती है। यह बात महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनिता वर्माने पत्रकारों द्वारा महिला कांग्रेस में गुटबाजी होने के प्रश् के उत्तर में कही। श्रीमती वर्मा के उक्त जवाब ने कांग्रेस के बडे-बडे नेताओं द्वारा पार्टी में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं होने के उत्तरों पर प्रश् चिन्ह खडा कर दिया है। 

श्रीमती वर्मा ने बताया कि, केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा म.प्र. में महिला के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं में प्रदेश सरकार को पैसा उपलब्ध करा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इन योजनाओं पर सही तरीके से काम नहीं कर रही है। जिसके कारण महिला का जीवन स्तर मध्य प्रदेश में आज भी बेहतर नही बन पाया है। योजनाओं के पैसे वापस हो रहे प्रदेश सरकार पैसा खर्च तक नहीं कर पा रही है। उन्होंने बताया कि, प्रदेश में महिला कांग्रेस हर जिले में सूचना के अधिकार कानून के तहत महिलाओं के लिए जो योजना है उसमें कितना पैसा आया है और कितना उसका उपयोग कहां-कहां हुआ है इसकी जानकारी जुटा रही है। इसके बाद महिला कांग्रेस प्रदेश में बडा आंदोलन करेगी।

महिला बचाओं पैदल यात्रा प्रारंभ की

प्रदेश में महिलाओं को उनके अधिकारी आसानी से प्राप्त हो इसके लिए प्रदेश में प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा महिला बचाओं पदयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का प्रारंभ प्रदेश में विदिशा क्षेत्र से हुआ है। यह पदयात्रा प्रदेश में शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में घुमकर महिलाओं की समास्याओं के समाधान के लिए आवाज बुलंद करेगी।

 

Related Articles

Back to top button