May 12, 2024

श्री पाण्डेय सड़क दुर्घटना में घायल

उज्जैन,२४ मार्च(इ खबरटुडे)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप जी पाण्डेय आज शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनके वाहन को अनियंत्रित तेज गति से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद श्री पाण्डेय को फौरन अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति अब ठीक है। घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल में उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए लोगों का तांता लग गया।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार,श्री पाण्डेय अपने शासकीय वाहन से ऋ षिनगर क्षेत्र से गुजर रहे थे कि पीछे से तेज गति से आ रही एक यात्री बस ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से उनका वाहन सड़क किनारे एक पेड से जा टकराया। इस दुर्घटना में श्री पाण्डेय के अलावा उनके चालक को भी चोटें आई है। दुर्घटना में श्री पाण्डेय की कालर बोन में फ्रैक्चर आया है लेकिन उनकी स्थिति सामान्य है। दुर्घटना के फौरन बाद उन्हे संजीवनी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। श्री पाण्डेय की दुर्घटना की खबर पूरे शहर में तेजी से फैली और देखते देखते ही हास्पिटल में उनकी कुशल क्षेम जानने के लिए भीड एकत्रित हो गई। उज्जैन के अनेक प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पंहुच कर श्री पाण्डेय के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इ खबर टुडे से फोन पर चर्चा करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि दुर्घटना में कन्धे की हड्डी में चोट लगी है। उन्होने अपने सभी स्नेही और शुभचिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी मित्रों और शुभचिन्तकों की शुभकामनाओं के कारण ही बडा हादसा टल गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds