May 20, 2024

विमान का पायलट कोरोना संक्रमित, एयर इंडिया ने दिल्ली-मॉस्को की फ्लाइट वापस बुलाई

नई दिल्ली,30मई (इ खबरटुडे)। एयर इंडिया की एक फ्लाइट शनिवार सुबह दिल्ली से रूस के लिए उड़ान भर चुकी थी। सबकुछ ठीक चल रहा था कि एक फोन आता है। पता चलता है कि फ्लाइट उड़ा रहा पायलट ही कोरोना पॉजिटिव है।

फिर क्या फ्लाइट को रास्ते में से ही दिल्ली वापस बुला लिया जाता है। एयर इंडिया की छोटी सी इस चूक की वजह से आज एक बड़ा कोरोना ब्लास्ट हो सकता था लेकिन इसे समय रहते सुधार लिया गया।

राहत की बात, फ्लाइट में नहीं थे यात्री
दिल्ली से मॉस्को जा रही एयर इंडिया की इस फ्लाइट को रास्ते से ही वापस बुला लिया गया। उस वक्त फ्लाइट उज़्बेकिस्तान तक पहुंची थी। दरअसल, फ्लाइट निकलने से पहले पायलट की कोरोना रिपोर्ट जांची जाती है।

स्टाफ ने गलती से पॉजिटिव को नेगेटिव पढ़ दिया और पायलट को मॉस्को के लिए रवाना कर दिया। फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत मॉस्को में फंसे भारतीयों को लेने जा रही थी। इसलिए उस दौरान इसमें सिर्फ क्रू मेंबर थे और कोई यात्री नहीं था। यात्रियों को मॉस्को से चढ़ना था।

मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे दिल्ली वापस आई। कैबिन क्रू को फिलहाल क्वांराइन में रखा गया है। प्लेन को भी सैनिटाइज किया जाएगा। इसकी जगह दूसरे प्लेन को मॉस्को के लिए रवाना किया गया।

एयर इंडिया से जुड़े सूत्र ने इसे बड़ी चूक बताया है जो काम से ज्यादा प्रेशर के चक्कर में हुई। वह बताते हैं कि रोजाना करीब 300 क्रू मेंबर की टेस्टिंग हो रही है। इनका रिजल्ट एक्सल शीट में लिखकर आता है। उसी में यह चूक हो गई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds