April 29, 2024

विधायक को दफ्तर में सरे आम गोली मारी

नई दिल्ली २ जून(इ खबर टुडे )। नजफगढ़ से विधायक भरत सिंह को आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। भरत सिंह को गंभीर हालत में जनकपुरी के चंदन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भरत सिंह को सुबह 8.30 बजे उनके दफ्तर के सामने गोली मारी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर कार से आए थे और वे करीब 4-5 थे। विधायक के मामा धर्मपाल सिंह भी घटना के वक्त उनके साथ थे। धर्मपाल सिंह को भी गंभीर अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी.के. गुप्ता ने कहा है कि इसकी जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच कर रही है। कमिश्नर ने कहा कि विधायकों की सुरक्षा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए गए हैं और किसी भी विधायक को खतरा होने पर स्पेशल सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds