September 29, 2024

विधानसभा चुनाव -2018: 5 हजार 433 गैर जमानती वारंट तामील

भोपाल,12 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2018 तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 410 हथियार जप्त किये गये है। 82 हजार 76 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं। 5 हजार 433 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये है। 12 हजार 118 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 4 लाख 63 हजार 631 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। इनमें से शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 3 लाख 72 हजार 662 प्रकरण और निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 90 हजार 969 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। पंजीबद्ध प्रकरणों में शासकीय संपत्ति के 3 लाख 60 हजार 742 प्रकरणों में तथा निजी संपत्ति के 76 हजार 794 प्रकरणों में इस तरह कुल 4 लाख 37 हजार 536 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। वाहनों के दुरूपयोग पर 1384 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds