May 11, 2024

लॉकडाउन: बॉर्डर और सड़कें सील, यमुना में तैरकर हरियाणा से यूपी आ रहे मजदूर, पुलिस अलर्ट

शामली/पानीपत,25 अप्रैल (इ खबरटुडे)।लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर
अपने घर पहुंचने के लिए तमाम तरीके निकाल रहे हैं। ऐसा ही कुछ किया हरियाणा के पानीपत में फंसे उत्तर प्रदेश के 12 मजदूरों ने।

ये लोग हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर बहने वाली यमुना नदी में कूदे और नदी पार करने के साथ ही यूपी में पहुंच गए। हालांकि, इनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और पुलिस ने इनको पकड़ लिया। अब पुलिस ने इन सभी लोगों को क्वारंटीन होम में रख दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग पानीपत की सब्जी मंडी में काम करते हैं। इनका कहना है कि जब इनके मालिक ने खाना देना बंद कर दिया तो मजबूरन ये लोग अपने घरों को चल पड़े। ये सभी पानीपत से लगभग 750 किलोमीटर दूर कौशांबी जा रही थे। यमुना पार करके ये सभी शामली जिले में पहुंच गए। शामली के गंगेरू गांव के लोगों ने इन्हें देखा तो पुलिस को सूचना दे दी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds