May 16, 2024

रायपुर पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा- सुकमा हमला सोची समझी हत्या

नई दिल्ली,25 अप्रैल (इ खबरटुडे)।  सुकमा हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज रायपुर पहुंचे। वहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने कहा कि यह हमला सोची समझी हत्या है। नक्सलियों का इरादा कामयाब नहीं होने देंगे। विकास कार्यों से बौखलाकर नक्सलियों ने हमला किया है। सुकमा हमला विकास में सबसे बड़ी समस्या है।  नक्सली आदिवासियों, गरीबों के दुश्मन हैं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की क्षमता पर कोई सवाल नहीं है। सीआरपीएफ के नेतृत्व पर भी कोई संदेह नहीं है। इस वक्त किसी पर दोष लगाना सही नहीं होगा। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। इसे हम चुनौती के रूप में ले रहे हैं। हमले के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेगी और कार्रवाई की जाएगी। 8 मई को गृहमंत्रालय ने दिल्ली में बैठक बुलाई है।

प्रेस कांफ्रेंस के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीएम डॉ. रमन सिंह के साथ रामकृष्ण केयर हास्पिटल में जाकर घायल जवानों की जानकारी ली।

बताते चलें कि नक्‍सली हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे। नक्‍सलियों ने यह हमला दक्षिणी बस्तर के बुर्कापाल-चिंतनगुफा इलाके में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किया था यह इलाका राज्य के सबसे ज्यादा माओवादी प्रभावित इलाकों में एक है। ख़बरों के मुताबिक, इस हमले में सीआरपीएफ के छह जवानों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। ये सभी जवान सीआरपीएफ के 74वीं बटालियन के थे जिन्हें माओवादी विरोधी अभियान के लिए लगाया गया था। इस घटना के बारे में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को पूरी जानकारी दी। राजनाथ ने इस हमले को दुर्भाग्‍यूपर्ण बताया है। उनके अलावा राष्‍ट्रपति समेत पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

इस हमले में शहीद हुए जवान

रघुवीर सिंह (पंजाब), केके दास (बंगाल), संजय कुमार (हिमाचल प्रदेश) रामेश्वर लाल (राजस्थान) नरेश कुमार (हरियाणा), सुरेंद्र कुमार (उत्तर प्रदेश), बन्ना राम  (राजस्थान), केपी सिंह (उत्तर प्रदेश), नरेश यादव (बिहार) पद्मनाभन (तमिलनाडु), सौरभ कुमार (बिहार), अभय मिश्रा  (बिहार), बनमल राम (छत्तीसगढ़), एनपी सोनकर (मध्य प्रदेश), राम मेहर (हरियाणा), अरूप कर्माकर (बंगाल), केके पांडेय (बिहार), बीसी बर्मन (बंगाल), पी अलगूपंडी (तमिलनाडु), अभय कुमार (बिहार), एन सेंथिल कुमार (तमिलनाडु), एन थिरुमुरगन (तमिलनाडु), रंजीत कुमार (बिहार), आशीष सिंह (झारखंड), मनोज कुमार (उत्तर प्रदेश)

यह हैं घायल जवान

आरसी हेम्बराम, महेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, जितेंद्र कुमार, शेर मोहम्मद, लच्छू ओरांव और सोनवाने ईश्वर सुरेश।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds