mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

राजनाथ सिंह की अचानक तेहरान यात्रा चीन को कड़ा संदेश, भारत के एक के बाद एक दांव से बेचैन हुआ ड्रैगन

नई दिल्ली,06 सितम्बर (इ खबरटुडे)।शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में चीनी रक्षामंत्री से मुलाकात के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अचानक तेहरान में रुकने का कार्यक्रम और कई अन्य अघोषित कार्यक्रमों ने पड़ोसी देश को बड़ा कूटनीतिक संदेश दिया है।

भारत और चीन के बीच कूटनीतिक कवायद का अभी तक बहुत असर नहीं हुआ है। अब सबकी निगाहें एससीओ में जयशंकर और वांग यी की प्रस्तावित यात्रा पर टिकी है।

सूत्रों ने कहा, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में​ भाग लेने​ रूस की राजधानी मॉस्को ​गए राजनाथ सिंह को शनिवार को ही भारत के लिए रवाना होना था। ​फिर भी उन्होंने ​​तीनों देशों के समकक्षों से मिलने के लिए​ ​​अपनी यात्रा को आगे बढ़ा​ दिया​।​​

राजनाथ सिंह ​इसके बाद ​भारत वापस ​लौटने की बजाय मॉस्को से सीधे ​​तेहरान जाकर​ ​​ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी से मिल रहे हैं।​​​ वहां वे रात्रि प्रवास करेंगे।

Related Articles

Back to top button