mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम : सोमवार को जिले में मिले नये 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज

रतलाम ,14 सितम्बर (इ खबरटुडे)।रतलाम जिले में कोरोना का क़हर चिंताजनक बनता जा रहा है। रतलाम में कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में सामने आ रहे है। सोमवार को भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों से17 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज श्रीमालीवास रतलाम का 35 वर्षीय पुरुष, शास्त्रीनगर रतलाम की 67 वर्षीय महिला, रिद्धि-सिद्धि कालोनी रतलाम की 29 वर्षीय महिला, शुभम् मोदी मार्ग रतलाम का 34 वर्षीय पुरुष, सरसा जावरा की 62 वर्षीय महिला, ग्राम सेजावता का 55 वर्षीय पुरुष, विनोबा नगर रतलाम का 43 वर्षीय पुरुष, जावरा के खारीवाल कालोनी का 28 वर्षीय पुरुष, हिम्मत नगर रतलाम का 48 वर्षीय पुरुष, देवरा देवनारायण कालोनी रतलाम का 27 वर्षीय पुरुष, गांधी नगर रतलाम की 54 वर्षीय महिला, जावरा के ऊंटखाना का 50 वर्षीय पुरुष, रिद्धि-सिद्धि कालोनी जावरा का 49 वर्षीय पुरुष, जावरा के पीपली बाजार का 25 वर्षीय पुरुष, रानीगांव जावरा का 50 वर्षीय पुरुष, सैलाना के नेहरू मार्ग का 58 वर्षीय पुरुष तथा ग्राम हरथल (रावटी) की 18 वर्षीय युवती के सेम्पल पाजीटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल 17 मरीज मिले है।

Back to top button