mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम: शादी समारोह से लौट रही विवाहिता के पर्स से अज्ञात महिला ने उड़ाये सोने के जेवरात

रतलाम,20 जनवरी ( इ खबर टुडे)।नगर में जहां इन दिनों चोरी की घटनाये लगातार बढ़ती जा रही है वही अब चोर बसों में यात्रा करने वालो को भी अपना निशाना बना रहे है। नगर के औधोगिक थाना क्षेत्र में बस से उतरने दौरान भीड़ का फायदा उठा कर अज्ञात महिला ने एक विवाहिता के पर्स से 65 हजार कीमती सोने जेवरात चुरा लिये।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय ममता पति प्रजापालसिंह डोडिया निवासी विजय नगर इंदौर परिवार के साथ अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए अरनोद जिला प्रतापगढ़ गई थी। वापसी में अपने पति के साथ प्रतापगढ़ डिपो से रतलाम के लिए बस में रवाना हुई ,बस में भीड़ अधिक होने के कारण महिला का पति पीछे वाली सीट पर बैठ गया था ।

महिला ने पुलिस को बताया कि जैसे ही बरबड़ रोड स्थित साक्षी पेट्रोल पंप के सामने बस के रूखने पर अपने पति के साथ नीचे उतरने लगी ,इस दौरान एक महिला धक्का-मुक्की शुरू करते हुए बीच में खड़ी हो गई। इस बीच ही उसने मेरे पर्स की चेन खोल कर उसमे रखे कान व गले का पूरा सोने का सेट, 06 अंगूठी व 10 सोने के मोती की माला,एक सोने रखड़ी सहित करीब 65 हजार कीमत के जेवरात निकाल लिये।

राजीव नगर रिश्तेदार के घर पहुंचने के बाद जब महिला ने अपने पर्स की खुली चेन देखी तब उसे अपने साथ हुई वारदात की जानकारी मिली। उसने तुरंत उक्त घटना की जानकारी औधोगिक थाने पर दी। महिला ने बताया कि चोरी हुए सभी जेवरात मेरे पिता ने शादी के दौरान दिये थे। महिला के अनुसार उसके साथ चोरी की वरदात बस में धक्का-मुक्की के दौरान ही हुई है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Back to top button