mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम: लंबे समय से फरार चल रहे 8 हजार रुपए के इनामी दो स्थाई वारंटी को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

रतलाम,22 अक्टूबर(इ खबर टुडे )। जिले की सरवन पुलिस ने लंबे समय से फरार 8 हजार रुपए के दो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।दोनों वारंटी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है।


एसपी गौरव तिवारी के निर्देशन में मे दो स्थाई वारंटी की
तामीली मे वारंटी संदीप जाट उम्र 40 साल निवासी ब्राम सेहर जिला भैवाणी (हरियाणा) का जे.एम.एफ.सी महोदय सैलाना द्वारा वर्ष 2018 मे स्थाई वारंट जारी किया गया था। उपरोक्त स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी पर एसपी रतलाम के द्वारा 3000 रुपये नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। इसी प्रकरण के अन्य आरोपी मनिराम उम्र 35 साल निवासी ग्राम बुदा जिला भैवाणी (हरियाणा) भी सन 2011 से आज दिनांक तक फरार था। उक्त प्रकरण मे एक ट्रक से 743 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की गयी थी। जिसमे दूसरे आरोपी का भी स्थाई वारंट जारी किया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक रतलाम के द्वारा 5000 रुपये नगद ईनाम की घोषणा की गयी थी। उक्त दोनो आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सरवन शिवा निनामा के द्वारा एक टीम गठीत कर हरियाणा भेजी गयी थी।


जिसमे उप निरीक्षक आंनद बागवान, आर. रतन कोल्हे, आर. सुरेन्द्रखिह कछावा, आर. भरत जाट के द्वारा कूशलता पुर्वक दोनो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर थाने लाए व आज
जे.एम.एफ.सी. न्यायालय रतलाम में प्रस्तुत किया गया। उक्त प्रकरण मे सायबर सेल के आरक्षक मनमोहन शर्मा व आर किपुल माक्सार की भूमिका भी सरहानीय रही है।

Related Articles

Back to top button