July 3, 2024

रतलाम में जनता कर्फ्यू सफल ,मुख्य चौराहो पर किया जा रहा सैनिटाइजर का छिड़काव:देखिये वीडियो

रतलाम,22 मार्च (इ खबरटुडे)। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किये गए जनता कर्फ्यू के आह्वान को रतलाम में अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। रतलाम शहर में कर्फ्यू का सफल रूप देखा जा रहा है। सभी सड़कें सुनसान दिखाई दे रही है।

जिला मुख्यालय सहित सभी सड़कों पर सन्नाटा है। कहीं भी एक भी दुकान नहीं खुली है। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक पर वीरानगी छाई है। पुलिस प्रशासन हर चौराहे पर मुस्तैदी से खड़ा है ,इक्का-दुक्का दिखने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा लाठियां भी भांजी गई। इस दौरान नगर निगम द्वारा फायर ब्रिगेड से नगर के मुख्य चोराहो पर सैनिटाइजर छिड़काव किया जा रहा है।

हाईवे से ट्रकों की आवाजाही भी न के बराबर है। यूपी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी जनता कर्फ्यू में सहयोग दिया है। अस्पतालों में इमरजेंसी को छोड़ दूसरी सेवाएं ठप हैं। वही घर में बैठे अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ और सोशल मीडिया पर समय बिता रहे है। जनता में शाम 5 बजे एक साथ बजाए जाने वाली ताली और थाली को लेकर उत्सुक दिखाई दे रही है।

You may have missed