May 20, 2024

रतलाम में चार इंच बारिश,दीवार ढहने से बालिका की मौत

रात भर में जिला हुआ तरबतर, बाजना अभी भी  सुखा

रतलाम,7 अगस्त (इ खबरटुडे)। लंबी खेंच और इंतजार के बाद जिले में सोमवार शाम से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार शाम तक जिले में  तीन इंच करीब बारिश हो चुकी है। वर्षाजनित हादसों की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार शाम जावरा रोड स्थित रामेश्वर मन्दिर की दीवार ढहने से एक 11 वर्षीय बालिका आरती की मौत हो गई । पुलिस सूत्रों के मुताबिक बालिका आरती मन्दिर के समीप किराना दुकान पर सामान खरीदने गई थी कि तभी दीवार ढह गई और आरती दीवार की चपेट में आ गई।

पिछले चौबीस घण्टों में  सबसे यादा रतलाम और आलोट में चार इंच के करीब बारिश हुई है। इस बार भी जिले का बाजना विकासखण्ड बारिश के मामल में सूखा रहा। वहां चोबीस घंटों में सिर्फ 8  मिमी. बारिश दर्ज की गई है। रात में हुई तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया था, जो सुबह जाकर उतरा। झमाझम का दौर अभी भी जारी है।

सोमवार और मगलवार को गिरे पानी ने फिलहाल बारिश को लेकर चल रही आशकाओं और चिंताओं को समाप्त कर दिया है। पूरे प्रदेश में  हो रही बारिश के साथही अब जिले में भी झमाझम का दौर शुरु हो चुका है। जिसने किसानों, व्यापारियों के साथ ही आमजन के चेहरे पर खुशी ला दी है। बारिश ने उमस से भी राहत दिला दी है। सावन में एक बार हुई झमाझम के बाद से ही जिला पानी के लिए तरस सहा था। सभी को तेज बारिश का इंतजार था, लेकिन भादौ शुरु होने के बाद भी पानी का कहीं अता-पता नहीं था। प्रदेश के अन्य हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी था और रतलाम और आसपास के जिले बादलों के बरसने का इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार सोमवार शाम को जाकर खत्म हुआ। सोमवार शाम से जारी बारिश मंगलवार दिनभर भी जारी रही। बारिश का असर सामान्य कामकाज पर भी पड़ा। लेकिन इसके बाद भी लोग खुश थे।

रात भर में तीन इंच

 

सोमवार-मंगलवार रात को काफी तेज बारिश हुई। रात भर में ही शहर में तीन इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया था। कुछ घरों में तो बारिश का पानी नाले के पानी के साथ मिलकर घरों में घुस गया था और लोगों को रात में ही मेहनत कर घर  से पानी बाहर निकालने में लगना पड़ा। पीएण्डटी कालोनी, जवाहर नगर आदि क्षेत्रों में इस तरह की स्थिति बनी। शहर के प्रमुख बाजार चौमुखीपुल में भी बारिश के कारण स्थिति बिगड़ गई थी। यहां भी अतिक्रमण के कारण नालिया साफ न होने से नाले का पानी सड़कों पर भरा गया था। सुबह भी यहां काफी कीचड़ फैला हुआ था, जिससे पैदल चलने वाले राहगिरों को काफी दिक्कत  हो रही थी। रात करीब साढ़े बाहर बजे जोरदार बारिश शुरू हुई। करीब एक से डेढ़ घंटे तक तेज बारिश होती रही जिससे सड़कों पर पानी भर गया और सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। मंगलवार सुबह से भी रुक-रुक कर  बारिश होती रही। रतलाम शहर में अब तक करीब 20 इंच बारिश हो चुकी है। वहीं जिले में 17 इंच के करीब बारिश दर्ज की गई है।

भराने लगे  जलाशय

सोमवार से बाजना को छोड़कर जिल के अन्य विकासखण्डों में शुरु हुई बारिशके बाद किसान सबसे यादा खुश है। यदि एसी बारिश जारी रही तो अल्पवर्षा की स्थिति से जिला बाहर निकल सकता है। पिछले साल की तुलना में सभी विकासखण्ड यादा पीछे नहीं है। जिले में रात भर में अच्छी बारिश होने से अंचलों के साथ ही शहर के तालाबों में भी पानी का स्तर बढ गया है। धोलावाड़ जलाशय का स्तर भी मंगलवार सुबह तक 390 मीटर पर पहुंच गया था। जो अपनी क्षमता 395 से पांच मीटर कम है।  सानमिल तालाब और झाली तालाब में भी पानी का स्तर बढ रहा है।  इससे तालाब और क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ गया है। प्रसिध्द धार्मिक स्थल कालिका माता मंदिर के पास ही झाली तालाब होने से हर दिन बड़ी संख्या में लोग मां कालिका के दर्शन करने आते हैं। दर्शन के साथ वे झाली तालाब के आसपास भ्रमण कर मौसम का आनंद भी ले रहे  है।

सैलाना-जावरा मार्ग बंद

 

बारिश के कारण मंगलवार को सैलाना-जावरा मार्ग कुछ समय के लिए बंद रहा।यहां हतनारा पुलिया पर मलेनी नदीं का पानी पुलिया के उपर से निकल रहा था, जिसके कारण मार्ग बंद रहा। वहीं नांदलेटा में स्थित नाले का पानी पुल के उपर से निकलने के कारण नांदलेटा भी दो भागों में बंट गया था। लोगो को इससे काफी पेरशानी हुई।

जिले में 17 इंच  बारिश

जिले में इस साल बारिश  पिछले साल से पिछे चल रही है। अभी भी जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है। जिले की सामान्य औसत बारिश 35.6  इंच है। और अभी इसके आधे आकंड़े पर ही पहुंचे है। पिछले वर्ष जिले में इस अवधि तक 19  इंच करीब बारिश हुई थी जबकि इस वर्ष अभी तक 17 इंच बारिश हो चुकी है। जो गत वर्ष इस अवधि तक हुई बारिश से करीब दो इंच कम है। इस वर्ष पुरे जिले में सिर्फ आलोट विकासखण्ड पिछले साल अब हुई बारिशसे आगे निकल चुका है। नामली प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे से बारिश का दौर जारी है। किसानों के चेहरे बारिश से खिल गए है। मंगलवार को दिनभर भी बारिश का दौर जारी था।

 

मंगलवार सुबह तक बारिश एक नजर में

विकासखंड          24 घंटे में           इस वर्ष     गत वर्ष          अंतर

रतलाम      76 .2        472.8                599.2            -126 .4

आलोट             93.0        452.4                415.6            +36 .8

जावरा          33.0                411.0                  427.0            -16 .0

पिपलौदा              40.0         38 4.0               495.2            -111.2

बाजना            08 .0               322.0                405.0            -8 3.0

सैलाना      37.1                395.4                  46 4.5           -6 9.1

जिला             47.8        406 .2               46 7.7          -6 1.5

नोट-बारिश के आंकड़े मौसम विभाग के अनुसार, बारिश मिमी.  में।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds