July 6, 2024

रतलाम :भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का कोरोना से निधन

रतलाम ,05 सितम्बर (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का शनिवार सुबह 11.30 बजे इंदौर के अस्पताल में निधन हो गया। विष्णु त्रिपाठी कुछ समय पहले ही कोरोना से संक्रमित थे और उनका इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा था । विषुण त्रिपाठी रतलाम जिले की राजनीति में काफी समय से सक्रिय नेताओ में से एक थे।

जानकारी के अनुसार रतलाम के पूर्व निगम अध्यक्ष ,पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रह चुके और वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी 60 वर्षीय का कोरोना से संक्रमित होने के चलते शनिवार सुबह 11 . 30 बजे देहांत हो गया।

बताया जा रहा है कि सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने लगी थी। इस बीच शनिवार सुबह 11.30 विष्णु त्रिपाठी कोरोना से जंग हार गये। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही भाजपा पार्टी में शोक की लहर छा गई है। कोविड प्रोटोकाल के तहत होगा अंतिम संस्कार ।

You may have missed