mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम: जिले में कोरोना मरीजों की सख्या में लगातार बढोतरी ,आज भी मिले 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज

रतलाम,04 अक्टूबर (इ खबर टुडे)।जिले में कोरोना मरीजों की सख्या में दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वही कोरोना से मरने वालो का आंकड़ा 42 पहुंच चूका है। बावजूद अधिकांश लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते देखे जा सकते है। जिले में कोरोना मरीजों का आकड़ा 18 सौ पार हो चूका है। शनिवार को भी जिले के अलग -अलग क्षेत्रों से 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम की जनता कॉलोनी रतलाम के 61 वर्षीय पुरुष ,सदर बाजार की 40 वर्ष की महिला, 27 वर्षीय पुरुष ,बाजना के 50 वर्षीय पुरुष, तिरुपति नगर रतलाम के 39 वर्षीय पुरुष, 64 वर्षीय महिला, रावटी के 40 वर्षीय पुरुष तथा 30 वर्षीय महिला रंगबाड़ी मोहल्ला सैलाना के 40 वर्षीय पुरुष, उत्कृष्ट विद्यालय परिसर सांगोदरोड रतलाम के 16 वर्षीय बालक, नयागांव की 40 वर्षीय महिला, प्रियदर्शनी नगर रतलाम के 65 वर्षीय पुरुष, देवरा देवनारायण के 46 वर्षीय पुरुष, नया गांव के 53 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

Related Articles

Back to top button