mainब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

रतलाम :कोरोना वायरस का संक्रमण जारी ,आज भी 18 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

रतलाम,15 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले में कोरोना का क़हर लगातार जारी है।बावजूद लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते देखे जा सकते है। गुरुवार को भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों से कोरोना के 18 नये मरीज मिले है।वही जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब दो हजार से पार हो चूका है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम की दामोदरम बैंक कॉलोनी के 51 वर्षीय पुरुष ,काटजू नगर के 40 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला, दीनदयाल नगर के 59 वर्षी, पुरुष 29 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय तथा 52 वर्षीय महिला, वेद व्यास कॉलोनी के 45 वर्षीय पुरुष, सखवाल नगर के 35 वर्षीय तथा 21 वर्षीय पुरुष, ग्राम जड़वासा खुर्द के 62 वर्षीय पुरुष, ताल की 65 वर्ष की महिला, जावरा के 22 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय महिला, रतलाम के शास्त्री नगर के 44 वर्षीय पुरुष, शुभम श्री कॉलोनी के 37 वर्षीय पुरुष, मुखर्जी नगर के 45 वर्षीय पुरुष तथा कालूखेड़ा के 25 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल 18 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

Back to top button