mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम: कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ बीजेपी नेताओ ने लगाये नारे

रतलाम,24 जनवरी (इ खबर टुडे)। शुक्रवार को शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रतलाम कलेक्टोरेट पर घेराव किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की जन-विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए माफियाओं के नाम पर आम जनता को परेशान करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

इस दौरान बीजेपी नेताओ ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, मुर्दाबाद, मुर्दाबाद , मुख्यमंत्री की तानाशाही नहीं चलेगी,वंदे मातरम,भारत माता की जय के नारे लगाते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। ऐसे गगन-भेदी नारे भाजपा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक संगीता चारेल, भाजपा नेत्री मनीषा शर्मा, अनीता कटारिया, सीमा टाक सहित अन्य भाजपा के महिला, पुरुष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व युवाओं ने लगाएं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में 24 जनवरी को भाजपा द्वारा कलेक्टोरेट का एक साथ घेराव किया गया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर रखी थी।

काले झंडे लेकर दौड़े सांसद के वाहन के साथ
कलेक्टोरेट के घेराव स्थल पर जब सांसद जीएस डामोर एवं शहर विधायक चैतन्य कश्यप का वाहन रतलाम इंदौर मार्ग से निकाल कर घेराव स्थल पर घूम कर आया, तब कांग्रेसियों ने सांसद को काले झंडे दिखाए। एक वाहन सांसद की गाड़ी के साथ साथ काला झंडा लहराते हुए ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, वही दो व्यक्ति हाथों में काले झंडा लेकर गाड़ी के साथ-साथ दौड़े भी।

Related Articles

Back to top button