mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलामशहर-राज्य

रतलाम:खड़े ट्रक में जीप घुसने से एक ही परिवार के तीन की मौत :देखिये हादसे का वीडियो

रतलाम,23 अगस्त(इ खबरटुडे)। आज सुबह फोरलेन पर चिकलिया टोल नाके के पहले अजमेर से दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जिनका इलाज जिला चिकित्सालय रतलाम में चल रहा है। सभी लोग अजमेर शरीफ दरगाह में जियारत करने के बाद वापस महाराष्ट्र जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जिस जीप में लोग सवार थे, उसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था।

देखिये हादसे का वीडियो

https://youtu.be/vkui7lDylW8

 

 

इस दुर्घटना में शफीक शेख, उनकी मां जन्नत बी, 10 साल की बेटी अल्फिया, 8 साल का बेटा अरशद ओर ड्रायवर नूर शेख गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शफीक की पत्नी अलीशा42 वर्षीय , पिता सलीम शेख 65 वर्षीय निवासी एवं अन्य एक रिश्तेदार रहीम 38 वर्षीय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में शफीक की डेढ़ साल की बेटी अहील को खरोंच तक नहीं आई।सभी लोग महाराष्ट के लातूर की तहसील नामजना  के निवासी  है।

Related Articles

Back to top button