May 5, 2024

रंगो से सराबोर हुआ रतलाम

रंगपंचमी पर रंगों से तरबतर हुए लोग
रतलाम,१२ मार्च(इ खबरटुडे)। रंगपंचमी के मौके पर शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रंगारंग गेर ने शहर को रंगों से सराबोर कर दिया। विभिन्न चौराहों से गुजरने वाले लोग रंगों से तरबतर होते रहे वहीं डालूमोदी चौराहे पर लगाए गए रंगीन फौव्वारों का आनन्द भी हजारों लोगों ने उठाया।

रंगपंचमी के मौके पर रतलाम जागृति मंच द्वारा धानमण्डी से रंगारंग गेर निकाली गई। गेर में बडी संख्या में युवाओं ने हिस्सेदारी की। मस्तीभरे गीतों ,रंगों की फुहारों के बीच यह गेर जहां से निकली आसपास खडे लोगों को रंगों से सराबोर करती रही। गेर में चल रहे फाईटर के जरिये घरों की छतों पर गेर देखने के लिए मौजूद महिला पुरुष और बच्चे भी रंगों से भीगते रहे।

रंगों के फौव्वारे
डालूमोदी चौराहे पर हर बार की तरह लगाए गए रंगों के फौव्वारों का आनन्द हजारों लोगों ने लिया। चौराहे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी समेत अनेक भाजपा नेता मौजूद थे। डालूमोदी चौराहे पर रंगों की पुहारों के साथ धमाल मस्ती का दौर दोपहर बाद तक जारी रहा। धानमण्डी से निकली गेर के डालूमोदी चौराहे पर पंहुचने पर गेर का स्वागत भी रंगों की पुहारों से हुआ।
चौराहों पर रंगों की बौछार
धानमण्डी,नाहरपुरा समेत कई चौराहों पर रंगों से भरे ड्रम रखे गए थे और यहां मौजूद युवक प्रत्येक आने जाने वाले को रंगों की बौछार से रंग रहे थे। चौराहे से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रंगों के हमलों का सामना करना पड रहा था।
गली मोहल्लों में भी मनी रंगपंचमी
शहर के मुख्यमार्गों पर जहां गेर का असर था वहीं शहर के विभिन्न गली मोहल्लों और कालोनियों में भी लोगों ने जमकर रंग खेले। लोगों ने अपने मित्र परिचितों को जमकर रंगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds