mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

मौसम विभाग की साइट पर रतलाम में ‘1 डिग्री’ न्यूनतम तापमान

रतलाम,23 जनवरी (इ खबर टुडे)। मौसम विभाग के नागपुर केंद्र की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक रतलाम में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री गिरकर 1 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि रतलाम में सुबह करीब 8 बजे तापमान करीब 16 डिग्री था। बताया जा रहा है कि वेबसाइट पर जारी रतलाम के आंकड़े गलत हैं।

उधर पश्चिमी मध्य प्रदेश के श्योपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दतिया में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, ग्वालियर में 8 डिग्री, गुना में 8.8 डिग्री, रायसेन में 9.5 डिग्री, राजगढ़ में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।

इंदौर में 12.6 डिग्री और भोपाल में 10.8 डिग्री रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा में 6.4 डिग्री, टीकमगढ़ में तापमान 7.6 डिग्री, नौगांव में 7.8 डिग्री, दमोह और खजुराहों में 8.2 डिग्री, सागर में 8.6 डिग्री और सीधी में 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बालाघाट में आज सुबह बारिश हुई।

Back to top button