May 14, 2024

मुख्यमंत्री श्री चौहान से साहसी युवती रति त्रिपाठी की मुलाकात

भोपाल,23 फरवरी (इ खबरटुडे)। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ सुश्री रति त्रिपाठी ने अपने पिता और परिजनों के साथ मुलाकात की। सुश्री रति त्रिपाठी ने रेल यात्रा के दौरान बदमाशों से साहसपूर्वक मुकाबला किया। बदमाशों ने रति को ट्रेन से गिराकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। भोपाल के निजी अस्पताल में चले लम्बे इलाज के बाद रति के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रति त्रिपाठी बेटी की तरह है। उन्होंने रति का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह सामान्य जीवन जियेगी, पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेगी। उन्होंने आशीर्वाद दिया कि रति स्वस्थ और प्रसन्न रहे। रति के पिता ने बताया कि मध्यप्रदेश में उनकी बिटिया को बेटी की तरह प्यार मिला और उपचार किया गया। वे आज रति को उत्तर प्रदेश में अपने घर ले जा रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में मिले सहयोग, भावनात्मक संबल और हौसले के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस बेटी को आगे भी सहयोग दिया जायेगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds