May 17, 2024

मुंबई से आई कोरोना संदिग्ध महिला की मेडीकल कालेज ले जाने के दौरान मौत,बढ सकती है कोरोना संक्रमितों की संख्या

रतलाम,26 मई (इ खबरटुडे)। मुंबई से इ पास के जरिये रतलाम आई महिला को कोरोना के लक्षण दिखने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में कोरोना के लक्षण दिखने पर महिला को फौरन मेडीकल कालेज रेफर किया गया,लेकिन मेडीकल कालेज ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढने की आशंका है।
प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार,लाक डाउन अवधि के दौरान मुंबई में रह रही टाटा नगर निवासी 45 वर्षीय महिला इ पास के जरिये 20 मई को रतलाम आई थी। जब वह रतलाम आई थी,उस समय उसे बुखार था। इ पास के जरिये रतलाम आई इस महिला को उसके पति व पुत्र के साथ होम क्वारन्टीन किया गया था,और उसका उपचार किया जा रहा था। आज उसकी तबियत अधिक खराब हो गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला चिकित्सालय लाया गया था। जिला चिकित्सालय में कोरोना के लक्षण नजर आने पर चिकित्सकों ने उसे फौरन मेडीकल कालेज रेफर कर दिया था। कोरोना संदिग्ध महिला को फौरन मेडीकल कालेज रवाना किया गया,लेकिन मेडीकल कालेज पंहुचने के पहले ही उसने दम तोड दिया।
मृत महिला में कोरोना के लक्षण पाए जाने के चलते मृत्यु पश्चात उसके सैम्पल लिए गए और मृत महिला के शव को जिला चिकित्सालय के शवगृह में रखा गया है।
मुंबई से कोरोना के लक्षणों के साथ आई महिला की मृत्यु के बाद इस बात की आशंका और बढ गई है कि शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या और बढ सकती है। मुंबई से रतलाम आने के बाद मृत महिला और भी लोगों के सम्पर्क में आई होगी और उसके पति व पुत्र तो पूरे समय उसके सम्पर्क में ही थे। ऐसे में इस बात की पूरी आशंका है कि शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ सकती है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds